चंडीगढ मैराथन में 3500 धावकों ने भाग लिया

चंडीगढ,  इथियोपिया के ओल्बाना एन येडेट और मेस्केरेम तेस्फाये फिकाडू ने चंडीगढ इंटरनेशनल मैराथन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में फुल मैराथन जीती जबकि 3500 धावकों ने इसमें भाग लिया ।

             हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) में भारत के हरमनजोत सिंह और इथियोपिया की टीसेहे डेसालेन ने क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में खिताब जीते ।

             दस किलोमीटर में साहिल कपूर ने पुरूष वर्ग में और सोनिया ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: