नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकार चमड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और संबंधित उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये नई योजना लाने पर विचार कर रही है।
गोयल ने चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम चमड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और अन्य संबंधित सामान के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये नई योजना लाने पर गौर कर रहे हैं।’’
उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि चालू वित्त वर्ष के दौरान देश का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 2021-22 की तुलना में उच्च वृद्धि दर दर्ज करेगा। वित्त वर्ष 2021-22 में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात रिकॉर्ड 676 अरब डॉलर रहा था।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons