चोट के कारण अमेरिकी ओपन में नहीं खेलेंगे ज्वेरेव

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (एपी) अमेरिकी ओपन 2020 उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव दाहिने टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं जिसके कारण वह इस साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

ज्वेरेव को जून में फ्रेंच ओपन में रफेल नडाल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान टखने में चोटी लगी थी और दुनिया के दूसरे नंबर का यह खिलाड़ी सोमवार को अमेरिकी ओपन से हट गया।

ज्वेरेव ने पिछले साल तोक्यो में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: