छह राज्यों की सात सीटों पर 3 नवंबर को उपनुचाव: निर्वाचन आयोग

नयी दिल्ली, छह राज्यों की रिक्त सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह घोषणा की।

ये उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी। मतों की गिनती छह नवंबर को होगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: