जयशंकर ने चेक गणराज्य, स्लोवाक गणराज्य और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की

वियना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को चेक गणराज्य, स्लोवाक गणराज्य और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रियों के साथ पारस्परिक हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग, चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जे. लिपावस्की और स्लोवाक गणराज्य के विदेश मंत्री रास्तिस्लाव कासर के साथ बैठक काफी उपयोगी रही। भारत-यूरोपीय संघ संबंधों, हमारे पड़ोस, हिंद-प्रशांत और यूक्रेन युद्ध के बारे में चर्चा की।’’

यह बैठक ‘स्लावकोव प्रारूप’ के तहत हुई, जो ऑस्ट्रिया, स्लोवाक गणराज्य और चेक गणराज्य के बीच 2015 में बनाया गया एक सहयोग प्रारूप है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/DrSJaishankar/photo

%d bloggers like this: