जल संरक्षण के मामले में पहले पायदान पर रहा आंध्र प्रदेश का कडपा जिला

अमरावती, आंध्र प्रदेश के कडपा जिले ने देशभर में जल संरक्षण के मामले में बाजी मारते हुए जलशक्ति अभियान के तहत दिया जाने वाला 2019 का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किये गए इस पुरस्कार का बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ऐलान किया।

कडपा को सबसे अधिक 84.84 अंक मिले। तेलंगाना का संगारेड्डी 77.75 अंकों के साथ दूसरे और तमिलनाडु का तंजावुर जिला 69.79 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहा।

जल शक्ति अभियान एक समयबद्ध अभियान है जो सूखे और जल की कमी से जूझ रहे देश भर के 255 जिलों के लगभग 1,500 प्रखंडों में हालात सुधारने के लिये मिशन आधारित दृष्टिकोण के तहत शुरू किया गया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: