जेद्दा में भारत और सऊदी अरब साम्राज्य के बीच हज-2027 के लिए द्विपक्षीय हज समझौता हस्ताक्षरित

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल-रबियाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हज-2027 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत के लिए 175,025 हज यात्रियों का कोटा तय किया गया है।

चर्चा का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना और 2027 में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज यात्रा को सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक बनाने के लिए व्यवस्थाओं में सुधार करना था।बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी, लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत आपसी जुड़ाव पर आधारित है।

उन्होंने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए हज यात्रा को सफल और आरामदायक बनाने के वास्ते निरंतर सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।रिजिजू ने हज-2026 के सफल आयोजन की सराहना की और सऊदी अरब को भरोसा दिलाया कि हज-2027 को सफल बनाने में भारत पूरा सहयोग देगा।https://x.com/KirenRijiju/status/2119804543869579461/photo/1

%d bloggers like this: