जोहो ने पेश किया एकीकृत एआई इंटरफेस, उद्योग-विशेष सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र में कदम रखा

चेन्नई, घरेलू सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो ने कारोबार क्षेत्रों के लिए एकीकृत एआई इंटरफेस ‘जिया चैट’ पेश करने के साथ खुदरा वाहन बैंकिंग-वित्तीय सेवाएं-बीमा (बीएफएसआई) स्वास्थ्य शिक्षा रियल एस्टेट और रेस्तरां क्षेत्र के लिए सात उद्योग-विशेष सॉफ्टवेयर उत्पाद भी पेश किए।

कंपनी के अनुसार ‘जिया चैट’ जोहो के विभिन्न कारोबारी अनुप्रयोगों में मौजूद जानकारी और कार्यप्रवाह को एक ही संवादात्मक इंटरफेस पर उपलब्ध कराता है। इसके जरिये कर्मचारी अलग-अलग ऐप में जानकारी खोजने के बजाय एक ही जगह से डेटा का विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने लीड बनाने और ग्राहक सहायता संबंधी काम कर सकेंगे।

जोहो के मुख्य वैज्ञानिक और सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने कहा ‘‘हमारा लक्ष्य कारोबार को अधिक लागत के बिना एआई का इस्तेमाल कर काम पूरा करने की सुविधा देना है।’’ जिया चैट का शुरुआती इस्तेमाल एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है और शुरुआत में यह अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।

यह एआई इंटरफेस बिक्री विपणन ग्राहक सहायता मानव संसाधन और वित्त जैसे कार्यों में उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है। यह रिकॉर्ड और बातचीत का सारांश तैयार करने कारोबारी आंकड़ों का विश्लेषण करने तथा रिपोर्ट चार्ट स्प्रेडशीट और प्रस्तुति तैयार करने के साथ ईमेल का मसौदा बनाने में भी मदद कर सकता है।

इसके साथ ही जोहो ने सात क्षेत्रों के लिए उद्योग-विशेष उत्पाद पेश किए हैं। इनमें भौतिक खुदरा कारोबार के लिए जोहो रिटेलआईक्यू वाहन डीलरशिप के लिए जोहो ऑटोडीएमएस और बैंकों एनबीएफसी तथा बीमा कंपनियों के लिए ऋण प्रक्रिया से जुड़ा जोहो एलओएस शामिल है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पेश ‘मेडस्क्राइब’ डॉक्टर और मरीज के बीच बातचीत को चिकित्सकीय रिकॉर्ड में बदलने वाला एआई आधारित उपकरण है। शिक्षा क्षेत्र के लिए पेश ‘जोहो कैंपस’ में प्रवेश शुल्क संग्रह उपस्थिति और समय-सारिणी से जुड़ी सुविधाएं होंगी।

कंपनी ने रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए संभावित ग्राहक जुटाने से लेकर सौदा पूरा होने तक संपत्ति बिक्री प्रक्रिया को संभालने वाला एक मंच भी पेश किया है। रेस्तरां के लिए पेश ‘जोहो पीओएस’ उन कारोबार के लिए मुफ्त होगा जिनका सालाना बिलिंग कारोबार 12 लाख रुपये तक है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: