ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

दुबई, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ऑनलाइन माध्यम से एक बार फिर धमकी देते हुए लिखा ‘‘देखिए इन सनकी लोगों के साथ आज क्या होता है।’’

ट्रंप ने अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ वेबसाइट पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए लिखा ‘‘ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है उनकी वायुसेना अब नहीं रही मिसाइलें ड्रोन एवं बाकी हर चीज को नष्ट किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा ‘‘वे 47 साल से दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मारते रहे हैं और अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं उन्हें मार रहा हूं।’’

उन्होंने कहा ‘‘ऐसा करना मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात है!’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: