डॉ. एस जयशंकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री आने वाले प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ उस अवसर पर अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठक करेंगे।यह समारोह 20 जनवरी, 2025 को होने वाला है।https://x.com/DrSJaishankar/header_photo

%d bloggers like this: