तालिबान ने सोशल मीडिया पर अपने सर्वोच्च नेता का ऑडियो संदेश साझा किया

काबुल, तालिबान ने अपने सर्वोच्च नेता का एक ‘ऑडियो’ संदेश साझा किया है, जिसमें उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि अफगान सरकार के बने रहने के लिए न्याय एक जरिया है।  इस्लामी विद्वान हिबातुल्ला अखुंदजादा सार्वजनिक रूप से यदा-कदा ही नजर आते हैं और दक्षिणी कंधार प्रांत में तालिबान के गढ़ से कभी-कभार ही बाहर जाते हैं।

             तालिबान के मुख्य प्रवक्ता द्वारा बुधवार को ट्विटर पर साझा किये गये अपने ऑडियो संदेश में अखुंदजादा ने कहा है कि सरकार के बने रहने के लिए न्याय एक जरिया है। ऑडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘…लेकिन यदि न्याय नहीं है, और दमन, खुदगर्जी, हत्या एवं प्रतिशोध है तथा अदालत के आदेश के बगैर मृत्युदंड दिया जाता है, तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।’’

             समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस यह सत्यापित नहीं कर सकी है कि ऑडियो संदेश में मौजूद आवाज अखुंदजादा की ही है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: