तिरंगा राष्ट्र गौरव, कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश में : सपकाल

मुंबई  महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने aगणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि तिरंगा राष्ट्र के सम्मान  गरिमा और गौरव का प्रतीक है  लेकिन कुछ ताकतें अपने स्वार्थ के लिए हरे और भगवा रंगों का राजनीतिकरण करके विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

             कांग्रेस कार्यालय में झंडा फहराने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तिरंगे को महाराष्ट्र के हर कोने तक पहुंचाने का आह्वान किया।

            उन्होंने कहा  “तिरंगा राष्ट्र के सम्मान  गरिमा और गौरव का प्रतीक है। कुछ राजनीतिक ताकतें अपने स्वार्थ के लिए हरे और केसरिया रंगों का राजनीतिकरण करके विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।”

            सपकाल ने कहा कि दोनों रंग सम्मान के पात्र हैं  हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है और केसरिया रंग त्याग और सम्मान का प्रतिनिधित्व करता है।

            कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा  “तिरंगा भारत की व्यापक अवधारणा का प्रतीक है। कई लोगों ने तिरंगे के लिए अपना खून बहाया है  और आज भी हम इसके लिए बलिदान देने को तैयार हैं।”

            उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

            सपकाल ने कहा  “संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष की भावना को संरक्षित रखना आवश्यक है।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: