थलसेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

नयी दिल्ली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने 28-29 जुलाई को पूर्वी ‘थिएटर’ की सैन्य इकाइयों का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति अभियान संबंधी तैयारियों तथा शांति स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी पहल की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि थलसेना प्रमुख को क्षेत्र में बाढ़ राहत अभियानों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार 28 जुलाई को जनरल सेठ ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में सुरक्षित और स्थिर माहौल बनाए रखने के लिए भारतीय सेना और असम राइफल्स के समन्वित प्रयासों का भी जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल सेठ ने सैन्य इकाइयों और असम राइफल्स द्वारा चलाए जा रहे व्यापक राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों को भी देखा। उन्होंने क्षेत्र में तैनात जवानों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके पेशेवर रवैये समर्पण तथा अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय दौरे के दौरान थलसेना प्रमुख ने पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी पहल सुरक्षा स्थिति और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

जनरल सेठ ने इंफाल के खुमान लंपक मेन स्टेडियम में आयोजित 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के इंफाल चरण के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया। इस अवसर पर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला मुख्यमंत्री युमनाम के. सिंह और अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि दौरे का समापन 29 जुलाई को डाओ डिवीजन और स्पीयरहेड डिवीजन की सुरक्षा समीक्षा के साथ हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जनरल सेठ को अभियान क्षेत्र के माहौल सैन्य इकाइयों की तैयारियों और जारी बाढ़ राहत अभियानों की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी रैंक के कर्मियों से नागरिक प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग को जारी रखने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने कहा कि यह दौरा पूर्वोत्तर में अभियान संबंधी तैयारियां बनाए रखने शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने तथा नागरिक प्रशासन को सहायता उपलब्ध कराने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता दर्शाता है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: