केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को खरीदने को लेकर सोमवार को यहां दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के लिये शुरूआती नीलामी में काफी होड़ देखने को मिली जिन्हें अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 92 लाख रैंड (500,000 डॉलर से ज्यादा) में हासिल किया।
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी की इस लीग में छह टीमें – मुंबई इंडियन केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयंका), जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सनराइजर्स हैदराबाद मालिक काविया मारन) – हैं।
इसमें प्रत्येक टीम केवल 3.40 करोड़ रैंड (19 लाख डॉलर के करीब) खर्चकर सकती थी लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले स्टब्स को लेने की होड़ मच गयी जिन्हें बाद में 92 लाख रैंड में सनराइजर्स की टीम ने हासिल किया।
सनराइजर्स ने मार्को यानसेन को 61 लाख रैंड में खरीदा। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रोसोऊ को 69 लाख रैंड अपनी टीम में शामिल किया।
लुंगी एनगिडी को 34 लाख डॉलर जबकि तबरेज शम्सी को 43 लाख डॉलर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने लिया।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1552395867797295104/photo/1