दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने चितला गेट, चावड़ी बाजार और नेहरू हिल जेजे कॉलोनी में निरीक्षण किया

जनता से सीवर संबंधी कई शिकायतें मिलने के बाद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने चितला गेट, चावड़ी बाजार और नेहरू हिल जेजे कॉलोनी में निरीक्षण किया।

आतिशी ने इन क्षेत्रों में सीवर संबंधी स्थितियों को असंतोषजनक पाया। वह इस बात से दुखी थीं कि जल बोर्ड अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। आतिशी ने कहा, सड़कों पर सीवर का पानी बह रहा है, गंदगी से लोग परेशान हैं।

आतिशी ने अधिकारियों को सीवरों की खराब हालत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को तकनीक और विशेषज्ञों की मदद से सीवर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। आतिशी ने कहा, सीवर सुविधा जनता की बुनियादी जरूरत है, इसमें लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

%d bloggers like this: