दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में ड्राई मुनक नहर, छठ घाट के विकास, सर्विस रोड के निर्माण और सिंघलपुर पुल के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया।रेखा गुप्ता ने कहा, “छठ पूजा, दुर्गा पूजा और गणेश पूजा जैसे हमारे त्योहार हमारी पहचान हैं। यह नया छठ घाट लोगों की आस्था, परंपराओं और संस्कृति का केंद्र बनेगा।
ड्राई मुनक नहर के कायाकल्प से यह क्षेत्र एक स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित होगा।”इन कार्यों से शालीमार बाग, पीतमपुरा, केशव पुरम, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग और कोहाट एन्क्लेव के आसपास रहने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा।
यहां 3,000 से 4,000 लोग सुबह की सैर के लिए एक साथ आ सकेंगे। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, वज़ीरपुर से विधायक पूनम भारद्वाज जी, केशव पुरम जिला अध्यक्ष अजय खटाना जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।https://x.com/gupta_rekha/status/2014232381298036944/photo/1