दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट को लेकर व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली के बजट को लेकर व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि विकसित दिल्ली बजट 2025-26 के संदर्भ में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और जन आकांक्षाओं को समझने के लिए विधानसभा में व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के साथ रचनात्मक चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा, “इस चर्चा में बुद्धिजीवियों ने दिल्ली के सर्वांगीण विकास और औद्योगिक वृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें आगामी बजट में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए अपने बहुमूल्य विचार साझा करने वाले सभी औद्योगिक संगठनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।https://x.com/gupta_rekha/status/1897593122575552518/photo/1

%d bloggers like this: