दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह भी मौजूद थे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि नजफगढ़ नाले के दोनों तरफ सड़कें बनाई जाएंगी और उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नजफगढ़ नाले के पास 50 एकड़ में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ‘अटल पार्क’ बनाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी नालों से गाद निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मानसून के दौरान जलभराव से राहत दिलाने के लिए दिल्ली में 190 पंप लगाए गए हैं और 31 मई तक नालों से गाद निकालने का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।https://x.com/CMODelhi/status/1923412796730982510/photo/3

%d bloggers like this: