दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने पटेल नगर में नए स्कूल भवन का उद्घाटन किया

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने पटेल नगर, वार्ड 86 में एक नए स्कूल भवन का उद्घाटन किया। वार्ड 86 दिल्ली मेयर का निर्वाचन क्षेत्र भी है। उद्घाटन के मौके पर दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद, विधायक दुर्गेश पाठक और आप के लोकसभा प्रत्याशी सोमनाथ भारती भी मौजूद थे.

ओबेरॉय ने कहा कि इस स्कूल को 50 साल बाद नई इमारत मिल रही है.

ओबेरॉय ने कहा, ‘अब नगर निगम में भी अच्छा शिक्षा मॉडल दिखने लगा है. केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति का प्रतिबिंब अब हर नगर निगम स्कूल में भी दिखेगा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में दिखेगा।

PC:https://twitter.com/OberoiShelly/status/1768671177327718588/photo/1

%d bloggers like this: