दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नए कार्यालय ‘यशवंत’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया नई दिल्ली स्थित बाल भवन में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशवंत राव केलकर जी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि, “प्रोफ़ेसर यशवंत राव केलकर जी ने विद्यार्थी आंदोलन के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण की प्रेरणादायी पहल की थी।
हजारों सुसंस्कृत कार्यकर्ताओं को गढ़ने वाले महान संगठन शिल्पी तथा मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक प्रोफेसर यशवंत राव केलकर जी को मेरा सादर नमन। आज मुझे राजधानी दिल्ली में स्थित एबीवीपी के कार्यालय ‘यशवंत’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ, जो उन्हें समर्पित है।
विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन एबीवीपी विद्यार्थियों को “आज का नहीं, कल का नागरिक” मानकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। #एबीवीपी राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प के साथ जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं की एक सशक्त पाठशाला है। विद्यार्थी परिषद परिवार को नए कार्यालय के उद्घाटन तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई। आप इसी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ते रहें।”