दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (दिल्ली प्रदेश) द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की। दिल्ली की सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें सभी भाइयों-बहनों के साथ सद्भाव और एकता का संदेश साझा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद भी शामिल हुए। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी संस्कृति आपसी सम्मान, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है और इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूत करते हैं।”
दिल्ली के सीएम ने कार्यक्रम की तस्वीरें भी साझा कीं। दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने के बाद यह दूसरा इफ्तार कार्यक्रम था जिसमें भाजपा नेताओं ने भाग लिया।
https://twitter.com/gupta_rekha/status/1901313737770123342/photo/2