दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार-2025’ समारोह में भाग लेकर और ‘राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार-2025’ प्राप्त करके मैं अत्यंत कृतज्ञ महसूस कर रही हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है जो अपनी मेहनत, दृढ़ निश्चय और साहस से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
दिल्ली की सीएम ने कहा, सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज और राष्ट्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई योजनाएं ला रही है।
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क, महिला हेल्पलाइन और मोहल्ला मार्शल जैसी योजनाएं पहले ही लागू कर दी हैं। आने वाले सालों में इन योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।