दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट और नियमों के पालन की समीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में मॉनसून सीज़न, कांवड़ यात्रा और आने वाले स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए ट्रैफिक से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपराज्यपाल ने इस मॉनसून के दौरान जलभराव वाली जगहों की संख्या 169 से घटकर 65 होने और इसके परिणामस्वरूप ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं में कमी आने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि ‘प्रोजेक्ट संगम’ में नागरिकों की भागीदारी से ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मदद मिली है।बैठक के दौरान बताया गया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई 113 प्रतिशत बढ़ी है और ऐसे मामलों में 2,321 FIR दर्ज की गई हैं। अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया जा रहा है।उपराज्यपाल ने कहा कि सड़कों पर पुलिस कर्मियों की सक्रिय मौजूदगी और जनता का सहयोग ट्रैफिक जाम, नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को कम करने में महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।https://x.com/LokNiwasDelhi/status/2085576623253025214/photo/2

%d bloggers like this: