दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की, प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि शिष्टाचार भेंट में उन्होंने दिल्ली में जलापूर्ति को सुदृढ़ करने, यमुना की सफाई और नई जल परियोजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
दिल्ली चुनाव में यमुना की सफाई प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक थी। भाजपा ने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर यमुना की सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाने का लगातार हमला किया।
दिल्ली के लोगों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना भी दिल्ली चुनाव में उठाए गए प्रमुख मुद्दों में से एक था।
https://twitter.com/p_sahibsingh/status/1914946408299319690/photo/1