दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम और बच्चों को यौन अपराधों से बचाने (POCSO) के लिए जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल दिल्ली सरकार के महिला सशक्तिकरण के व्यापक विजन का हिस्सा हैं,
जिनका मकसद लड़कियों और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जहां दिल्ली लक्ष्मी योजना पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता देती है,
वहीं HPV टीकाकरण कार्यक्रम और POCSO जागरूकता अभियान का मकसद युवा लड़कियों की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ाना है।समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।https://x.com/CMODelhi/status/2083554193751548352/photo/1