दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) तरनजीत संधू ने MCD कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के वाइस चेयरमैन के साथ बैठक के बाद राजधानी के सभी पार्कों का एक हफ़्ते के अंदर व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने का निर्देश दिया है।इस ऑडिट में लाइटिंग, सुरक्षा, नियमित गश्त और साफ़-सफ़ाई पर ध्यान दिया जाएगा।
उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को पार्कों के आस-पास बीट पेट्रोलिंग (गश्त) मज़बूत करने का निर्देश दिया, जिसमें ‘पिंक पुलिस’ कर्मियों की तैनाती भी शामिल है।
DDA और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ़ दिल्ली (MCD) से यह भी कहा गया कि वे पार्कों के लगातार रखरखाव के लिए रेजिडेंट वेलफ़ेयर एसोसिएशन, प्राइवेट संस्थाओं और स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर विचार करें।https://x.com/LtGovDelhi/status/2102659499098329097/photo/1