दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राष्ट्रीय राजधानी में सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट (सतत शहरी विकास) के रोडमैप की समीक्षा के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और सुधांशु त्रिवेदी मौजूद थे।
बैठक में दिल्ली के आगामी मास्टर प्लान, नागरिक और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के उपायों और नियोजित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शहरी विकास सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।उपराज्यपाल ने DDA को निर्देश दिया कि वह अवैध कब्ज़ों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए।
इसके लिए ज़मीन के टुकड़ों और इमारतों की रियल-टाइम निगरानी में तकनीक का इस्तेमाल किया जाए ताकि तुरंत पता लगाकर कार्रवाई की जा सके।उन्होंने दोहराया कि दिल्ली की बदलती शहरी चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने वाला, पारदर्शी और तकनीक-आधारित तरीका ज़रूरी है। साथ ही, उन्होंने एक सस्टेनेबल, मज़बूत और रहने लायक दिल्ली बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।https://x.com/LtGovDelhi/status/2072981966853669112/photo/2