दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों की बैठक 26 नवंबर को हुई। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि 29 नवंबर से बुलाए गए सत्र में भाजपा दिल्ली सरकार को घेरेगी और सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाब मांगेगी।भाजपा ने आप सरकार को जिन तीन मुद्दों पर घेरने की योजना बनाई है, वे हैं: फर्जी दस्तावेजों पर रोहिंग्याओं को वोटर कार्ड जारी करने का मुद्दा, दिल्ली सरकार द्वारा 29 सरकारी प्रतिभा विकास विद्यालयों को बंद करने का मुद्दा, दिल्ली में भारी प्रदूषण का मुद्दा। https://x.com/Gupta_vijender/status/1861340616447414570/photo/1