दिल्ली में होली मनाते समय छह लोग हुए घायल

नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर इलाके में सोमवार को एक घर की छत पर होली मनाते समय ‘हाईटेंशन’ तार की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायलों में एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में दोपहर करीब 12 बजे मंडावली पुलिस थाने में एक कॉल आई, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: