नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने लोकसभा को बताया कि भारत में वर्तमान में 19 ऑपरेटरों द्वारा केवल 49 एयर एम्बुलेंस का संचालन किया जा रहा है। जिनमें से दिल्ली में 39 एयर एम्बुलेंस हैं, महाराष्ट्र में पांच, केरल में दो हैं, जबकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक है।
उन्होंने लोकसभा को आगे बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 4,100 मरीजों ने एम्बुलेंस किराए पर ली हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरत और उपलब्धता के आधार पर एयर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध हैं। देश में 19 गैर-अनुसूचित ऑपरेटरों द्वारा एयरो मेडिकल ट्रांसपोर्टेशन (एएमटी) के तहत 49 एयर एम्बुलेंस (हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर) संचालित हैं।