यात्रियों के कई अनुचित वीडियो हाल ही में सामने आने के बाद अब दिल्ली मेट्रो के डिब्बों में दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने कहा कि मेट्रो के अंदर या इसके आसपास किसी भी तरह की अश्लील गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि सादे कपड़ों में उनके कर्मी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर कड़ी निगरानी रख रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।