दिल्ली मेट्रो को मिला सबसे बड़ा राजभाषा पुरस्कार: कीर्ति पुरस्कार

दिल्ली मेट्रो को राजभाषा के कार्यान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत के सबसे बड़े राजभाषा पुरस्कार, “कीर्ति पुरस्कार” (प्रथम पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार आज, 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस समारोह और नवी मुंबई के वाशी में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को लगातार दूसरे वर्ष प्रदान किया गया।

इस मौके पर दिल्ली मेट्रो के निदेशक (वित्त), मुख्य राजभाषा अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

%d bloggers like this: