अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने एजेंसी की लगभग 70 परियोजनाओं के लिए दिल्ली जल बोर्ड को 535 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “फंड जारी करने की फाइल 7 दिसंबर को आई थी और फंड 9 दिसंबर को मंजूर किए गए थे। ये फंड की दूसरी किस्त है जिसे डीजेबी को जारी किया जाना है।”
सरकारी अधिकारी ने कहा कि लगभग 70 परियोजनाएं हैं जिनके लिए ये धनराशि जारी की गई है
उन्होंने कहा, “इन 70 परियोजनाओं को जियोटैग किया गया है और उनके सभी विवरण हमें दिए गए हैं। इनमें जल आपूर्ति और सीवर लाइनें बिछाने के लिए डीजेबी टैंकर उपलब्ध कराना शामिल है। इन सभी परियोजनाओं का बजट पांच करोड़ या उससे अधिक है।”