दिल्ली सरकार 15 जून से बच्चों के लिए थिएटर फेस्टिवल का आयोजन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के पेशेवरों से अभिनय और अन्य थिएटर कौशल सीखने का मौका मिलेगा। 10 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल का उद्देश्य गर्मी की छुट्टी के दौरान युवा पीढ़ी को अभिनय की दुनिया से परिचित कराना है।
दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के सहयोग से 15 से 25 जून तक राजघाट के पास गांधी स्मृति और दर्शन समिति में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली और बाहर के 8-16 वर्ष की आयु के बच्चे कार्यशाला में नि:शुल्क नामांकन करा सकते हैं। उत्सव का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा बच्चों को नए कौशल सिखाकर बढ़ने में मदद करना है। छात्र एनएसडी के पेशेवरों से थिएटर के बारे में सीखेंगे।’
आवेदकों का चयन 12 जून को किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची 13 जून को जारी की जाएगी. महोत्सव के तहत 19 जून से 24 जून तक छह बच्चों के नाटकों का मंचन किया जाएगा।
https://en.wikipedia.org/wiki/National_School_of_Drama#/media/File:National_School_of_Drama.jpg