दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की माताओं और बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए हमारी सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए ₹5100 करोड़ आवंटित किए हैं।
जल्द ही हर पात्र महिला को ₹2500 प्रतिमाह दिए जाएंगे, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि मोदी जी की गारंटी को हकीकत बनाने की प्रतिबद्धता है। हमारा संकल्प है- हर महिला सशक्त हो, हर परिवार समृद्ध हो!
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हम महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की हर महिला को 2,500 रुपये देंगे। आज मुझे खुशी है। मैं सीएम रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट को दिल्ली में इसे लागू करने के लिए महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए बधाई देता हूं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया था।
https://twitter.com/Virend_Sachdeva/status/1898350386802577725/photo/3