दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र में दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मासिक भत्ता देने के मुद्दे पर कहा है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।
मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने की गारंटी दी थी, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को एक रुपया भी नहीं मिला। भाजपा ने दिखावे के लिए कमेटी बनाई है, इससे पता चलता है कि उन्होंने 2500 रुपये को रोक रखा है। इससे साबित होता है कि मोदी की गारंटी केवल जुमला है और अब देश की जनता मोदी के वादे पर भरोसा नहीं करेगी।
https://x.com/AtishiAAP/status/1898364899052458094/photo/1