दिल्ली CM ने दिल्ली की कृषि मंडियों में चल रहे बड़े विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की कृषि मंडियों में चल रहे बड़े विकास कार्यों की समीक्षा की।दिल्ली सरकार ने बताया कि गाज़ीपुर में बन रही ₹193 करोड़ की आधुनिक पोल्ट्री मंडी का 85% काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।सरकार ने कहा कि IFC गाज़ीपुर में आधुनिक सुविधाओं वाली फूलों की मंडी बनाई जाएगी।

सरकार ने यह भी बताया कि गाज़ीपुर मंडी में जल-जमाव की समस्या को हल करने के लिए 200 मीटर लंबी बाईपास ड्रेनेज पाइपलाइन पर काम चल रहा है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि कृषि मंडियां किसानों की उपज, व्यापारियों की आजीविका और दिल्ली के हर परिवार की थाली को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी हैं, और सरकार उन्हें और अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और कुशल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। https://x.com/CMODelhi/status/2084290660480548987/photo/13.30 (दिल्ली)दिल्ली सरकार ने प्रदूषण और ग्रीन पहलों पर इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

%d bloggers like this: