दूरसंचार विभाग भारत सरकार ने 5जी तकनीक के उपयोग और अनुप्रयोगों के लिए परीक्षण करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को स्वीकृति प्रदान कर दी है। आवेदक टीएसपीएस में भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस जीओइनफोकाम लि., वोडाफोन आइडिया लि. और एमटीएनएल शामिल हैं। इन टीएसपी ने मूल उपकरण निर्माताओं और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के साथ समझौता किया है जो एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग और सी-डॉट हैं। इसके अलावा, , रिलायंस जीओइनफोकाम लि. भी अपनी स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए परीक्षण करेगी।
अनुमतियाँ दूरसंचार विभाग द्वारा प्राथमिकताओं और प्रौद्योगिकी भागीदारों के अनुसार टीएसपी द्वारा स्वयं दी गई हैं। प्रायोगिक स्पेक्ट्रम विभिन्न बैंडों में दिया जा रहा है जिसमें मिड-बैंड (3.2 गीगाहर्ट्ज़ से 3.67 गीगाहर्ट्ज़), मिलीमीटर वेव बैंड (24.25 गीगाहर्ट्ज़ से 28.5 गीगाहर्ट्ज़) और सब-गिगाहर्ट्ज़ बैंड (700 गीगाहर्ट्ज़) शामिल हैं। टीएसपी को 5 जी परीक्षणों के संचालन के लिए अपने मौजूदा स्पेक्ट्रम (800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज) के स्वामित्व की अनुमति होगी।
वर्तमान में परीक्षणों की अवधि, 6 महीने की अवधि के लिए है। इसमें उपकरण की खरीद और स्थापना के लिए 2 महीने की समय अवधि शामिल है, संचार मंत्रालय ने सूचित किया।
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons