दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के लिए हवाई टिकटों की व्यवस्था की बीसीसीआई ने

नयी दिल्ली, दुर्गा राव तोम्पाकी की अगुवाई में भारत की 17 सदस्यीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम 15 से 20 नवंबर के बीच ढाका में होने वाले एशिया कप में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां से रवाना हो गई।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के लिए हवाई टिकटों की व्यवस्था की। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की सफलता की कामना करते हुए कहा ‘‘हमारा मानना है कि क्रिकेट में सभी को भाग लेने और उत्कृष्टता हासिल करने के अवसर प्रदान करने चाहिए।’’

इस टीम में गुजरात दिल्ली ओडिशा आंध्र प्रदेश हरियाणा और कर्नाटक के खिलाड़ी शामिल हैं। भारत 15 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा जिसके बाद 17 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। 19 नवंबर को उसका सामना मेजबान बांग्लादेश से होगा। फाइनल 20 नवंबर को खेला जाएगा। एक दशक पहले खिताब जीतने वाला भारत इस बार ट्रॉफी को फिर से हासिल करने की कोशिश करेगा।

भारतीय दृष्टिबाधित टीम: दुर्गा राव तोम्पाकी (कप्तान) सुनील रमेश (उप-कप्तान) नरेश तुमड़ा संजय कुमार शाह देबराज बेहड़ा अशोक रेड्डी प्रवीण कुमार शर्मा मुकेश कुमार रावत दुन्ना वेंकटेश्वरराव रामबीर सिंह लोकेश मनीष कुमार नकुल बडनायक सुखराम माझी ए रवि (विकेटकीपर) दिनेश राठवा और दीपक।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: