कई दिनों के राजनीतिक ड्रामे के बाद आखिरकार यह तय हो गया है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल और कोर कमेटी की पहले हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह सहमति बनी कि देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया।
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक मुंबई में हुई, जिसकी अध्यक्षता निर्मला सीतारमण और विजयभाई रूपानी ने की। फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुंबई के राजभवन में महायुति द्वारा सरकार गठन का पत्र सौंपा। भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में) और एनसीपी (अजीत पवार के नेतृत्व में) वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 232 सीटें जीतीं।