देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के कुल आम उत्पादन में 26 प्रतिशत  का योगदान देता है  जबकि इस फसल के अंतर्गत क्षेत्र का केवल नौ प्रतिशत ही होता है। उन्होंने कहा कि देश मे जब आम की बात होती है उत्तर प्रदेश का अपना स्थान है। नौ प्रतिशत जमीन में 26 प्रतिशत आम का उत्पादन होता है। सात श्रेणियों के 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की किस्में है।

 मुख्यमंत्री आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।         मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में राज्य भर से आम की लगभग 800 किस्में प्रदर्शित की गई हैं  जिनमें मलिहाबाद से दशहरी  वाराणसी और गोरखपुर से लंगड़ा  बागपत और सहारनपुर से रतोल और बस्ती से आम्रपाली शामिल हैं।

          आम की विविधता को ‘उत्तर प्रदेश की ताकत’ बताते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक किस्म ‘अपनी मिट्टी की खुशबू और अपने क्षेत्र की मिठास’ को दर्शाती है।

  आम की खेती की आर्थिक क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा  ‘‘एक एकड़ आम की खेती ने साबित कर दिया है कि एक किसान लगभग 2.5 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित कर सकता है। अगर इसे मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण के साथ जोड़ा जाए  तो मुनाफा और बढ़ सकता है। अगर हम इसे निर्यात के लिए तैयार करते हैं  तो इसकी ताकत और किसानों की कमाई और भी बढ़ जाती है।’’

  आदित्यनाथ ने कहा कि यह महोत्सव किसानों के लिए अपनी उपज प्रदर्शित करने और खरीदार-विक्रेता बैठकों के माध्यम से खरीदारों से जुड़ने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है  जिससे वे अपने उत्पादों को वैश्विक बाजारों में ले जाने में सक्षम होते हैं।

            ब्रांडिंग पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मलिहाबाद के दशहरी आम को भौगोलिक संकेत (जीआई) का दर्जा मिला है और यह ‘एक वैश्विक ब्रांड’ बन गया है।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने मलिहाबाद आम को ‘काकोरी’ ब्रांड के तहत भी बढ़ावा दिया है  जिसका नाम काकोरी ट्रेन कार्रवाई के शहीदों के नाम पर रखा गया है  ताकि फल को एक विशिष्ट वैश्विक पहचान प्रदान करते हुए उनके बलिदान का सम्मान किया जा सके।

            उन्होंने कहा  ‘‘इसमें हमारे किसानों की कड़ी मेहनत से पैदा हुई मिठास के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी है।’’

  आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने निर्यात के लिए आमों की ग्रेडिंग  छंटाई और पैकेजिंग के लिए सहारनपुर  लखनऊ  अमरोहा और वाराणसी में चार आधुनिक आम पैक हाउस स्थापित किए हैं।

            उन्होंने कहा कि राज्य से आम अब ब्रिटेन  संयुक्त अरब अमीरात  मलेशिया  सिंगापुर  कुवैत  न्यूजीलैंड  बेल्जियम  जापान  इटली  कतर और रूस सहित अन्य देशों में निर्यात किया जा रहा है।

   उन्होंने कहा कि 2017 में उनकी सरकार के सत्ता संभालने के बाद शुरू किया गया आम महोत्सव किसानों  खाद्य प्रसंस्करण  निर्यात और केंद्र की ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को बढ़ावा देने के अलावा खरीदार-विक्रेता बैठकों की सुविधा और मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं  एफपीओ  स्वयं सहायता समूहों  कृषि और बागवानी वैज्ञानिकों के जुटने के लिए एक प्रमुख मंच बन गया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: