भारतीय नौसेना का जहाज ‘सह्याद्रि’ 10 अक्टूबर 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह जहाज 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक होने वाले द्विपक्षीय अभ्यास INDRA-2026 में भाग लेने के लिए वहां पहुंचा है, जो भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना (RuFN) के बीच आयोजित किया जा रहा है।
इस तैनाती से दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत और ऑपरेशनल तालमेल का मौका मिलता है, जिससे समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी (एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता) को बढ़ावा मिलता है।INS सह्याद्रि की भागीदारी भारत सरकार के ‘MAHASAGAR’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) के विजन के अनुरूप है और यह भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा और समुद्री साझेदारी को और मजबूत करती है।
यह तैनाती 04-05 दिसंबर 2025 को आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बनी गति को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करती है।अभ्यास INDRA-2026 में हार्बर चरण (बंदरगाह पर होने वाली गतिविधियां) के दौरान की जाने वाली गतिविधियां और उसके बाद समुद्र में समन्वित ऑपरेशनल गतिविधियां शामिल होंगी।
इस अभ्यास में कई तरह की पेशेवर बातचीत और समुद्री गतिविधियां शामिल होंगी, जिनका उद्देश्य भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच आपसी समझ, ऑपरेशनल तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है। ऑपरेशनल गतिविधियों के अलावा, सामाजिक और सांस्कृतिक मेल-जोल से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और लोगों के बीच संबंध मज़बूत करने के मौके मिलेंगे।https://x.com/cgivladivostok/status/2108858167262056526/photo/1