धनुष अभिनीत फिल्म ‘सर’ दो दिसंबर को होगी रिलीज

नयी दिल्ली, धनुष अभिनीत फिल्म ‘सर’ इस साल दो दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फिल्म की शूटिंग तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में एकसाथ की जा रही है।

निर्माण कंपनी ‘सितारा एंटरटेनमेंट्स’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ तारीख याद रखें। ‘सर’ दो दिसंबर 2022 से पढ़ाने आ रहे हैं।’’

फिल्म में अभिनेत्री संयुक्ता मेनन भी नजर आएंगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: