नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 12 लोगों की हत्या की, नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण

लागोस, नाइजीरिया के संकटग्रस्त उत्तरपूर्व में चरमपंथियों ने कम से कम 12 लोगों की हत्या कर दी तथा नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया।

मंगलवार को निवासियों ने यह जानकारी दी। यह घटना रविवार सुबह बोर्नो राज्य के चिबोक से 20 किलोमीटर दूर ताकुलाशी गांव में हुई। यहीं 2014 में बोकोहरम के आतंकवादियों ने 276 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

स्थानीय नागरिक संयुक्त कार्यबल समूह के सदस्य उबा कोलो ने बताया, ‘‘हमलावर ने पुरुषों की हत्या की और महिलाओं तथा लड़कियों को लेकर चले गए।’’

सेना ने अब तक इस हमले पर टिप्पणी नहीं की है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: