रक्षा मंत्रालय ने 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में, ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ (BEL) के साथ लगभग ₹770 करोड़ की लागत से ‘इम्प्रूव्ड लो लेवल लाइट वेट रडार’ (LLLR-I) खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।LLLR(I) सिस्टम में लड़ाकू विमान के आकार के लक्ष्यों और मिनी/माइक्रो ड्रोन का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने की क्षमता है।
साथ ही, इसमें हवाई लक्ष्यों को प्राथमिकता देने की अतिरिक्त खूबी भी है। इससे भारतीय सेना ‘अनमैन्ड एरियल सिस्टम’ (UAS) यानी ड्रोन के खतरों का सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकेगी।सरकार के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप, यह खरीद ‘एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म’ के स्वदेशीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम (जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानी MSME भी शामिल हैं) को बढ़ावा मिलेगा, और एक मजबूत, आत्मनिर्भर तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग के निर्माण में मदद मिलेगी। https://x.com/PIB_India/status/2112860905717498224/photo/1