नेपाल के खिलाड़ियों पर प्रदर्शन के लिए दबाव डालना जरूरी: कोच निक पोथास

मुंबई, नेपाल के कोच निक पोथास का मानना है कि अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों पर आगे और अधिक दबाव डालने की जरूरत है और उन्होंने अपने खिलाड़ियों से अपील की कि वे मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने मैच में पिछले दो मैचों में की गई गलतियों को न दोहराएं।

नेपाल ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी लेकिन उसके बाद से उसके प्रदर्शन में गिरावट आई है तथा उसे इटली और वेस्टइंडीज से क्रमशः 10 और नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है।

पोथास ने यहां ग्रुप सी के मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा ‘‘अगर हमें नेपाल क्रिकेट में सुधार लाना है तो हमें बुनियादी ढांचा तैयार करना होगा। टीमें तभी बेहतर प्रदर्शन करती हैं जब खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है। मुझे नहीं पता कि नेपाल में ऐसा क्या है लेकिन क्रिकेट में सुधार के लिए खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव महसूस करना जरूरी है।’’

पोथास ने कहा कि नेपाल की टीम में कौशल की कमी नहीं है लेकिन खिलाड़ियों को जितनी जल्दी सीख लेनी चाहिए ऐसा नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा ‘‘दुर्भाग्य से हम एक टीम के रूप में जल्दी सीख नहीं ले पा रहे हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से पहले हम बस यही चाहते हैं कि खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करें लेकिन वे वही गलतियां न दोहराएं जो हम बार-बार कर

रहे हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण है। हम अंतिम मैच जीतकर इस विश्व कप को अपने प्रशंसकों के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।’’

’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: