नयी दिल्ली, भारतीय नौसेना ने 20,000 करोड़ रुपये की लागत वाले चार ‘लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक’ की खरीद की निविदा को रद्द कर दिया है। यह खरीद प्रक्रिया लगभग सात साल पहले शुरू की गई थी। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक (एलपीडी) एक प्रकार का युद्धपोत होता है जो जल और थल दोनों सतहों पर काम कर सकता है। इनका इस्तेमाल सैनिकों, टैंक, हेलीकॉप्टर, ड्रोन इत्यादि को समुद्र के रास्ते युद्ध क्षेत्र में पहुंचाने के लिए किया जाता है।
सूत्रों ने कहा कि बहुत समय से लंबित इस परियोजना के लिए प्रस्ताव का अनुरोध (आरओपी) वापस ले लिया गया क्योंकि अब नौसेना को नई विशिष्टताओं से युक्त एलपीडी की जरूरत है।
इसके लिए अब नए सिरे से निविदा की घोषणा की जाएगी।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया