पंजाब में अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती तो दिल्ली के आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे करेगी : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। स्वराज ने पंजाब में गिरती कानून व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला। स्वराज ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है। अगर स्वर्ण मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठते हैं।” स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार केवल “प्रचार, दुष्प्रचार और भ्रष्टाचार” की राजनीति में लिप्त है। अरविंद केजरीवाल और पूरी आम आदमी पार्टी चुप्पी साधे हुए है। https://x.com/BansuriSwaraj/status/1864287505152893024/photo/1

%d bloggers like this: