चंडीगढ़, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब का बजट 26 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा का बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक बुलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने कहा “बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी उसके बाद इस पर चर्चा होगी। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा।
”क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common