जिनेवा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच वार्ता को लेकर एक समझौता हुआ है।
जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शिखर वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि वे इस बात को लेकर सहमत हुए हैं कि अमेरिकी विदेश विभाग और रूसी विदेश मंत्रालय वार्ता के लिए विवरण तैयार करेंगे।
रूस परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली नयी ‘स्टार्ट’ संधि के 2026 में समाप्त होने के बाद इसे संभावित रूप से बदलने को लेकर लंबे समय से सामरिक स्थिरता वार्ता शुरू करने का आह्वान करता रहा है।
रूस द्वारा यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा करने और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के समर्थन के जवाब में वाशिंगटन ने 2014 में मॉस्को के साथ वार्ता रोक दी थी। 2017 में वार्ता फिर शुरू हुई, लेकिन ट्रम्प प्रशासन के दौरान नयी ‘स्टार्ट’ संधि को विस्तार देने में सफलता नहीं मिली।
जनवरी में बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों पक्ष इस संधि को खत्म होने के पश्चात पांच साल के लिये बढ़ाने पर सहमत हुए थे।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons